वाराणसी। भारत विकास परिषद और काशी प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-2 के संयुक्त प्रयास से बृहस्पतिवार को प्रांतीय स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत विकास परिषद की प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता में वरुणा शाखा की ओर से चुनी गई टीम ने पहला स्थान हासिल किया। महामना शाखा की टीम दूसरे और शिवम शाखा की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के जेडी बजाज सभागार में हुई। इसमें 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप जलाकर हुआ। इसके बाद मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फूल चढ़ाए गए। डॉ. श्वेता राय, प्रो. श्रवण सिंह, पंडित अनूप मिश्रा, डॉ. श्रुति उपाध्याय, डॉ. आशीष मणि त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद गुप्ता निर्णायक रहे। संवाद