विकास इंटर काॅलेज की वर्षा और यश की जोड़ी विद्यालयस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मिक्सड फाइनल में पहुंच गई है। अब उनका खिताबी मुकाबला लाल बहादुर शिक्षण संस्थान के काजल पटेल और आकाश की जोड़ी से होगा। विकास इंटर काॅलेज में हो रही प्रतियोगिता में मंगलवार को काजल पटेल और आकाश की जोड़ी ने पहले सेमीफाइनल में लायंस स्कूल की पूजा और राकेश की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 11-8, 11-9 से हराया। यह मैच 27 मिनट तक चला। वहीं विकास इंटर कॉलेज की वर्षा और यश की जोड़ी ने लायंस स्कूल के तान्या और प्रशांत की जोड़ी को 11-7, 11-6 से हराया। यह मुकाबला 21 मिनट तक चला। दोनों मुकाबले में स्पिन, बैक हैंड शॉट और फोर हैंड शॉट खूब देखने को मिला। निर्णायक की भूमिका डॉ. पंकज पाल ने निभाई।