बाबा संत गाडगे की 150वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। चौबेपुर में प्रकाश उत्सव में ब्लाॅक प्रमुख चोलापुर लक्ष्मीना कन्नौजिया ने संत गाडगे की महत्ता बताई। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजनाथ ने उनके मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया ने विचार रखे। अध्यक्षता सदर अमीन कनौजिया व संचालन दयाराम ने किया। डॉ. विवेक कुमार, डॉ. नंदलाल, संतलाल, मुन्नालाल उपस्थित रहे। भुल्लनपुर में मुख्य वक्ता डॉ. ओपी प्रियदर्शी ने संत गाडगे को सामाजिक समरसता का संदेशवाहक बताया। कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश प्रियदर्शी, शशिकांत सेहरा, ग्राम प्रधान रामा देवी रहीं। मच्छोदरी धोबी घाट पर हुए समारोह में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विचार रखे। नरेंद्र कुमार शास्त्री अनुसूचित जाति छात्रावास कैंट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।