फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार, आज के लिए IMD ने दी ये चेतावनी; तीन दिन में सात मिमी बारिश

Sat, 06 Jan 2024 09:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को भी तीन मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह तीन दिन में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
आग से सेकते लोग। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ का असर चौथे दिन शनिवार को भी बरकरार रहा। शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर बाद शहर के साथ ही कुछ ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश हुई। लिहाजा गलन भी अन्य दिनों की तुलना में थोड़ी अधिक रही। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को भी तीन मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह तीन दिन में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बुधवार, गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिन में रूक-रूक कर बारिश होती रही। इस कारण ग्रामीण इलाकों में जहां खेतों में थोड़ी नमी आ गई तो शहरी इलाकों में सड़क पर किचकिच होेने से लोग गाड़ियों की गति धीमी कर चल रहे थे। सुबह 10 बजे बूंदाबांदी करीब आधे घंट तक हुई लेकिन इसके बाद बूंदाबांदी तो बंद हो गई लेकिन कोहरा छाया रहा। शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई जो कि रात 9 बजे तक होती रही। नम हवाएं भी चलती रही, इस कारण ठंड से राहत नहीं मिली। तापमान की अगर बात करें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.6 की जगह शुक्रवार को कम होकर 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 14.6 रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि शनिवार तक फिलहाल मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद घना कोहरा छाने और तापमान में कमी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें