UP Rain Forecast: सोमवार रात 12 बजे से शुरू बारिश मंगलवार भोर में 4 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद बारिश तो नहीं हुई लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिन में तेज धूप से उमस और रात में बारिश। दो दिन से इसी तरह का मौसम बना है। सोमवार आधी रात से शुरू बारिश मंगलवार को भोर में सुबह चार बजे तक होते रहने से मौसम एक बार फिर बदल गया। इससे लोगों को उमस से तो राहत मिली है लेकिन कई जगहों पर जलभराव को समस्या भी हो गई।
सोमवार रात 12 बजे से शुरू बारिश मंगलवार भोर में 4 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद बारिश तो नहीं हुई लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की द्रोणीका अभी पश्चिमी यूपी की तरफ बनी है। इस कारण तेज बारिश हो रही है। वाराणसी समेत पूर्वांचल में 13 जुलाई के बाद अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।