फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather Update: नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, धूप का असर भी हुआ कम

Thu, 08 Dec 2022 09:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मौसम में आए बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य जगहों पर बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मौसम ने करवट ली है। बुधवार को सुबह शहरी इलाकों में भी सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
ठंड व गलन बढ़ी वाराणसी में शनिवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर रात में कोहरा गिरता हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। इसका असर ही था कि लोगों ने ठंड अधिक महसूस की। मौसम में आए बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य जगहों पर बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मौसम ने करवट ली है। बुधवार को सुबह शहरी इलाकों में भी सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। इस बीच अन्य दिनों की तुलना में हवा की रफ्तार भी अधिक रही। सुबह दस बजे के बाद मौसम साफ हुआ और धूप भी हुई लेकिन हवा में नमी अधिक होने से उसका असर कम दिखा। इधर रात होते ही कोहरा भी पड़ने लगा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से हवा में गलन अधिक रही। धरातल पर तो दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटा हवा चली जबकि धरातल से ऊपर 20 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवा चली। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी आई। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को तापमान कम होकर 24.6 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 10.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने के साथ ही गलन बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें