वाराणसी जिले में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी भाग में गलन बढ़ा दी हैं। शनिवार को सुबह से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा लग रही हैं। सुबह धूप भी निकली हैं लेकिन उसका असर कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि हिमाचल,जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ही ठंड बढ़ी हैं। अगले सप्ताह से कोल्ड फ्रंट के पास होने के आसार हैं। तब ठंड और भी बढ़ेगी।