फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather: फिर बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के आगोश में वाराणसी, सड़कों पर रेंगती रहीं गाड़ियां

Sat, 31 Dec 2022 08:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में सुबह जहां हवा की रफ्तार थोड़ी कम रही वहीं घना कोहरा छाया रहा। इतना कोहरा घना था कि सड़कों पर गाडियां रेंगती रहीं और लाइट जलाकर ही चलना पड़ा। वैसे शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा।
विज्ञापन
फिर बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के आगोश में वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल समेत वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से नम हवाओं के चलने के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज, एक बार फिर बदल गया। सुबह जहां हवा की रफ्तार थोड़ी कम रही वहीं घना कोहरा छाया रहा। इतना कोहरा घना था कि सड़कों पर गाडियां रेंगती रहीं और लाइट जलाकर ही चलना पड़ा। वैसे शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा। जिस तरह का मौसम दिख रहा है उससे यही लग रहा है कि 10 बजे के पहले धूप नहीं निकलेगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि देश में कई जगहों पर शीतलहर चल रही है,उसी का असर है कि कोहरा छाने के साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। अभी 3-4 दिन ऐसे ही मौसम रहने के आसार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें