फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather: दिन में तेज धूप तो रात में गलन, अगले 3-4 दिनों के लिए मौसम वैज्ञानिक ने दी बड़ी जानकारी

Mon, 19 Dec 2022 08:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाए रहने के साथ ही पछुआ हवाएं चलती रही। जिस वजह से ठंड भी ज्यादा लग रही थी। शहरी इलाकों में तो थोड़ा कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरा घना रहा। यही कारण है कि धूप होने के बाद भी मौसम साफ नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल समेत वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। दिन में तेज धूप हो रही है तो रात में गलन भी बढ़ गई है। सोमवार को सुबह कोहरे का भी असर देखने को मिला। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाए रहने के साथ ही पछुआ हवाएं चलती रही। जिस वजह से ठंड भी ज्यादा लग रही थी। शहरी इलाकों में तो थोड़ा कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरा घना रहा। यही कारण है कि धूप होने के बाद भी मौसम साफ नहीं दिख रहा था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार तीन-चार दिनों तक फिलहाल कोहरा छाए रहने और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें