फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather News: बारिश से बनारस में बदला मौसम, आसमान में बादलों की आवाजाही, पारा स्थिर

Mon, 23 Jan 2023 10:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का बदला हुआ है। जहां हवा में नमी कम हो गई है,वहीं बूंदाबांदी की वजह से ठंड से भी थोड़ी राहत मिली है। रविवार दिन के बाद सोमवार अलसुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। 
विज्ञापन
बनारस में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का बदला हुआ है। जहां हवा में नमी कम हो गई है,वहीं बूंदाबांदी की वजह से ठंड से भी थोड़ी राहत मिली है। रविवार दिन के बाद सोमवार अलसुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। इस कारण सड़कों पर फिसलन की स्थिति पैदा हो गई है। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही है। जिस तरह का मौसम बना है उससे धूप के आसार भी कम ही लग रहे हैं।

विज्ञापन


बीते दो दिन से पारा भी स्थिर है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  पिछले सप्ताह के शुरुआती पांच दिन तक अच्छा मौसम रहने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद बारिश से मौसम का मिजाज भी बदल गया है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि एक किलोमीटर ऊपर तक पुरवा हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। उसके बाद पछुआ हवाएं चल रही हैं। बताया कि वसंत पंचमी यानी 26 जनवरी तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें