वाराणसी में गर्म हवाओं के बीच घाट पर दिखा कुछ ऐसा नजारा।
- फोटो : रोहित सोनकर।
वाराणसी के मौसम में शनिवार से तेजी से बदलाव हुआ है। दोपहर से हीट वेव चलने लगी। इस कारण बाहर निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
मौसम विभाग ने मई के दूसरे सप्ताह से तीखी धूप होने के साथ ही हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया था। इसका असर शनिवार से दिखने लगा। दोपहर में सड़कों और घाटों पर भी अन्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम ही रही।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक हीटवेव चलने और तापमान क 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।