फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रिमझिम बारिश: बादलों से घिरा बनारस, बिगड़ा मौसम का मिजाज, IMD ने दी ये चेतावनी!

Sun, 22 Jan 2023 11:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही नम पछुआ हवा भी चल रही हैं। ऐसा लग रहा है कि दिन में धूप ही नहीं निकलेगी। इस वजह से ठंड बढ़ी है। 
विज्ञापन
वाराणसी में रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रविवार सुबह झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे तापमान में फिर गिरावट आ गई है। शनिवार भोर में भी बूंदाबादी के बाद रविवार सुबह धूप नहीं निकली और अचानक बारिश हो गई। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही नम पछुआ हवा भी चल रही हैं। अब ऐसा लग रहा है कि दिन में धूप ही नहीं निकलेगी। इस वजह से ठंड बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि 25 तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बारिश की आशंका है।
विज्ञापन


दो दिन से दिन में अच्छी धूप हो रही थी। शाम को भी गलन कम हो गई थी। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिन में हवा की रफ्तार कम रहने के कारण धूप असरदार रही। इसका असर घाटों, रेलवे स्टेशनों और कालोनियों में देखने को मिला। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में बैठकर लोग धूप सेंकते रहे। इधर शाम को भी हवा में नमी कम होने की वजह से ठंड भी कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें