फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी का तीसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर रहा बनारस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस शुक्रवार को प्रदेश का तीसरा सबसे कम ठंडा शहर रहा। शहर का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में ठंड ज्यादा है, लेकिन दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। पूरे 24 में सिर्फ 8 घंटे ही ठंड महसूस हो रही है। शुक्रवार दिन में 19 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बही। जिले में पिछले 10 दिनों से तापमान 20 डिग्री तक बढ़ चुका है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ बह सकती है। अगले चार दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें