फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेका में बुजुर्ग महिला का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के केंद्रीय चिकित्सालय में 72 वर्षीय सुमित्रा देवी का दोबारा कूल्हा प्रत्यारोपण सफलता पूर्वक हुआ। वर्ष 2003 में कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ था लेकिन 17 वर्ष बाद परेशानी बढ़ी तो मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत मल्लिक के आग्रह पर कृत्रिम कूल्हा लगाया गया। कूल्हा प्रत्यारोपण के 24 घंटे बाद बुजुर्ग सुमित्रा देवी चलने योग्य हो गई। प्रत्यारोपण टीम में मुख्य ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ कर्मराज सिंह, सहायक ऑर्थो रेलवे सर्जन डॉ अमित गुप्ता, उषा व संध्या शामिल रहीं। सुमित्रा देवी और उनके परिवार ने इस अत्याधुनिक शल्य के लिए डॉ सुजीत मल्लिक व डॉ सुनील कुमार को धन्यवाद दिया। बरेका जीएम अंजली गोयल ने सफल प्रत्यारोपण पर चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें