फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi to Ayodhya Flight: अब काशी से रामलला के दर्शन होंगे आसान, अयोध्या की दूरी महज 25 मिनट में होगी पूरी

Sat, 30 Dec 2023 09:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि हवाई यात्रा महज 25 मिनट में पूरी होगी। हालांकि रनवे, एटीआर अन्य प्रक्रियाओं में कुल 50 मिनट लगेंगे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह विमान सेवा नियमित होगी।
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी पुराधिपति और रामलला के बीच की दूरी नए साल में कम हो जाएगी। काशी-अयोध्या तक का सफर करने में सिर्फ 25 मिनट लगेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद काशी से अयोध्या के बीच नई विमान सेवा शुरू होगी। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। 15 जनवरी के बाद विमानन कंपनियों की ओर से नई विमान का शेड्यूल जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि हवाई यात्रा महज 25 मिनट में पूरी होगी। हालांकि रनवे, एटीआर अन्य प्रक्रियाओं में कुल 50 मिनट लगेंगे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह विमान सेवा नियमित होगी। यह बड़ी सहूलियत काशी और अयोध्या दोनों धार्मिक शहरों के लोगों के लिए होगी। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पर्यटन में और बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में काशी से बौद्ध गया के लिए भी विमान 25 मिनट का समय लेते हैं। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि संभावना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से नई विमान सेवा का शुभारंभ हो। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें