सिगरा स्टेडियम में हुए प्रदेशिक प्रतियोगिता के लिए हुए जिम्नास्टिक का ट्रायल देते खिलाड़ी। अमर
- फोटो : Samvad
खेल विभाग की ओर से जिमनास्टिक खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सोमवार शाम सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में लिया गया। इसमें जिले के 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से प्रदर्शन के आधार पर कुल 11 खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए हुआ। देर शाम खिलाड़ियों की सूची घोषित कर दी गई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रादेशिक जिमनास्टिक में खेलने के लिए बालिका वर्ग में पांच और बालक वर्ग में छह खिलाड़ी चयनित हुए। वाराणसी में पहली बार इसका शिविर लगा है। कोच अतुल शाही ने बताया कि पहली बार वाराणसी के जिमनास्ट इस प्रतियाेगिता में हिस्सा लेंगे। संचालन कनाई चंत तालापात्रा, धन्यवाद ज्ञापन जिमनास्टिक संघ के सचिव अखिलेश रावत ने दिया। इस मौके पर अवधेश पटेल, नागेंद्र चौरसिया, अमल चतुर्वेदी, शिखा सिंह, चंद्रभान यादव मौजूद रहे। संवाद