जिला बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी स्पोर्टिंग क्लब ने बुधवार को नाइन स्टार क्लब को 11-7 से हरा दिया। प्रतियोगिता जिला हैंडबाॅल संघ की ओर से परमानंदपुर में खेली गई। राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी वाराणसी स्पोर्टिंग क्लब जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैच में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति यादव और रेशमा यादव ने क्रमश: पांच और चार गोल किए। वहीं, नैना यादव और सुरम्या पाठक ने एक-एक गोल किया। नाइन स्टार की तरफ से काजल ने तीन, नैना ने दो और सुमन ने एक गोल किया।