माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को पारंपरिक खेलों की बारीकियां सिखाई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके तहत नौ खेलों के खिलाड़ियों को तीन वर्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा के साथ बेसिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को खेल से जोड़ना है। शैक्षिक सत्र 2024-25 से स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से जनपद से लेकर राज्यस्तर तक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें से मलखंभ, गतका, कलारीपयट्टु, शतरंज, योगासन, मार्शल आर्ट और कुराश खेल को शामिल किया गया है। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताएं भी खेली जाएगी।