फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:फुटबॉल में केवी 39 जीटीसी चैंपियन बना

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालय 39जीटीसी में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन अंडर-14 वर्ग में कबड्डी और अंडर-17 आयुवर्ग के फुटबॉल मैच खेले गए। फुटबॉल में केवी 39 जीटीसी चैंपियन बना।
विज्ञापन

अंडर-17 आयुवर्ग में फुटबॉल का फाइनल केंद्रीय विद्यालय 39जीटीसी और केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के बीच खेला गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय 39जीटीसी ने 42-34 के स्कोर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही केंद्रीय विद्यालय 39जीटीसी से कुल 46 खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-14 आयुवर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर ने केंद्रीय विद्यालय एएफएस गोरखपुर को 40-12 से हराकर विजेता बना। समापन समारोह के मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने विजयी टीमों मेडल दिए। इस मौके पर उप प्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी, मनिंदर सिंह, भरत शुक्ला, शुभम पुंडीर, एचएन त्रिपाठी, केएन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें