फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शहर के चार खिलाडियों ने बुधवार को आवेदन फॉर्म भर दिया। इसके साथ ही वे लालपुर स्टेडियम में अभ्यास में जुट गए हैं। एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि दो साल से लगातार पदक जीत रहे खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेलने के योग्य होते हैं। इस आधार पर सुनील राजभर, दिवाकर पासवान, संगीता पाल और आशीष सिंह ने फॉर्म भरा है। बताया कि 27वें राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स का आयोजन 12 से 15 मई तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होगा।