शहर के आशुतोष सिंह यूपी की जूनियर महिला बास्केटबॉल टीम के कोच नियुक्त किए गए हैं। नियुक्ति यूपी बास्केटबाॅल संघ ने की। वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी की बालिका टीम को प्रशिक्षण देंगे। वाराणसी बास्केटबाॅल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि आशुतोष 2021 से 2023 तक यूपी की जूनियर और सीनियर टीम के कोच रह चुके हैं। वे वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे बास्केटबाॅल टीम के कोच है। आशुतोष कैथी के भंदहा कला निवासी हैं।