ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में खेली जा रही है। इसमें बुधवार को बालक वर्ग का क्वार्टर फाइनल जीतकर आयुष्मान पाठक सेमीफाइनल में पहुंचे जबकि बालिका वर्ग में क्वार्टर फाइनल हारकर अद्विका बाहर हो गईं। कोच बृजभूषण यादव ने बताया कि आयुष्मान पाठक ने टाई ब्रेक में तेजस सिंह को 7-5, 7-4 से हरा दिया। वहीं, अद्विका को रायबरेली की सौंर्दया जायसवाल ने 4-2, 4-1 से हारा दिया।