यूपी अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीसरे चक्र की बाजी खेली गई। जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के, बालिका वर्ग में वाराणसी की दो खिलाड़ियों ने बढ़त बना रखी है।
बालिका वर्ग में वाराणसी की ऐशानी पाठक, कानपुर की तान्या वर्मा तथा प्रयागराज की संचिता यादव 2.5 अंक, वाराणसी की वैष्णवी प्रकाश, समृद्धि तिवारी, यशस्वी पटेल, प्रयागराज की अर्चिता अग्रवाल, संस्कृति यादव, गोरखपुर की दीपांजलि श्रीवास्तव और कानपुर की साक्षी वर्मा 2 अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
वाराणसी शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में प्रयागराज के प्रखर त्रिपाठी, माज इकबाल, आगरा के अर्नव अग्रवाल, मोहम्मद हसनैन, शाहजहांपुर के भारत बंसल, आयुष सक्सेना 3 अंक, आगरा के श्रेयांश सिंह, वाराणसी के श्रेयस मिश्र, गौतमबुद्धनगर के हर्षित सिंह, लखनऊ के आभास कुमार और कानपुर के श्रेष्ठ यादव 2.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं।