बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) फुटबाल नर्सरी के तीन खिलाड़ियों का चयन लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा-6 में हुआ है। इनके नाम क्रमश: पृथ्वी राज विश्वकर्मा, अंशु कुमार और सोनू डे हैं। ये जानकारी बृहस्पतिवार को फुटबाल प्रशिक्षिक भैरव दत्त ने दी। बताया कि मध्यमवर्गी परिवार से आने वाले तीनों खिलाड़ी प्रतिदिन बरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अभ्यास करते हैं। पृथ्वी राज विश्वकर्मा स्ट्राइकर हैं जबकि अंशु-सेंटर हाफ और सोनू साइड बैक के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों के चयन पर खेल मैदान पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बरेका स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव सुनील कुमार व सौरभ सक्सेना ने तीनों को पुरस्कृत किया।