गुरुबाग स्थित गुरूनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को यूपी बोर्ड के टॉपर छात्राओं के साथ उनके अभिभावक को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा योजना 2024 में चयनित 3 छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। प्रो. अहलुवालिया ने कहा कि आज आप बोर्ड परीक्षा फल में अच्छे प्रतिशत पाकर सफलता हासिल किये हैं। आप सभी को जीवन में काफी कुछ हासिल करना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के अन्दर आत्म विश्वास होना बहुत जरूरी है। इस दौरान सुमेधा, रश्मि सिंह, जगजीत कौर, नीलू कौर, रीमा चौरसिया मौजूद रहे।