परमानंदपुर स्थित आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक मई से 30 जून तक निशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें खिलाड़ी 10 खेलों का प्रशिक्षण ले सकेंगे। शिविर में बालिकाओं के आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ़ एके सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, योगा, कैरम, एरोबिक्स, वालीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर सुबह छह से आठ बजे तक और शाम को चार से छह बजे तक लगेगा। इसके लिए अब अब तक 242 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण है।