ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप 8 से 12 मई तक देहरादून में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में बनारस के 10 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें वाराणसी के शिवेश शर्मा ने स्वर्ण पदक और शशिकला मौर्य ने रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा जीत कर नेशनल गेम्स में स्थान पक्का कर लिया। जिला कराटे संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।