भूटान के थिंफू में शनिवार को कैडेट, जूनियर, अंडर 21 और सीनियर साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी के खिलाड़ी शिवेश शर्मा ने पुरुष कैडेट 52 भार वर्ग में भारतीय कराटे टीम की ओर से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिवेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं स्वर्ण पदक नेपाल के श्रेष्ठ ने प्राप्त किया।
शिवेश के कोच सेंसेई अरविंद कुमार यादव ने बताया कि शिवेश का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ था। शिवेश की इस उपलब्धि पर परमजीत सिंह, जसपाल सिंह, सेंसई दिलीप सैनी, अखिलेश रावत ने शुभकामना दी।