छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से बिलासपुर में आयोजित 19वें यूथ गेम्स की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिखा यादव ने रजत पदक जीता है। रामानुज यादव सोमवार को फाइनल मुकाबला खेलेंगे। इस बार यूपी टीम में काशी के सात खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें पांच खिलाड़ी लालपुर स्टेडियम और दो खिलाड़ी साई सेंटर बीएचयू के हैं। लालपुर निवासी शिखा यादव ने तीन किलोमीटर दौड़ में पदक हासिल किया है। रोशनी को चौथा स्थान, तुशार राय को पांचवा और साक्षी सिंह को सातवां स्थान मिला है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 17 जून तक खेली जाएगी।