अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता 17 से 20 मई नासिक के एक निजी विश्वविद्यालय में हुई। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम उपविजेता बनी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने बताया कि टीम में 18 खिलाड़ी शामिल थे। सभी को पदक देकर सम्मानित किया गया। टीम की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने बधाई दी।