मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी की बालिका टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। बालिका टीम ने प्री-क्वार्टर में कौशांबी को 39-3 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया है। वाराणसी की ओर से सृष्टि ने 15 तथा अदिति ने 11 अंक बनाए। इससे पहले लीग मैचों में बालिकाओं ने कानपुर से 20-13 से हराया था। बालक वर्ग में वाराणसी टीम आगरा से पराजित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।