फेडरेशन कप में वाराणसी के रामनगर निवासी दधिबल (सेना से सेवानिवृत्त) ने बृहस्पतिवार को दो स्वर्ण पदक जीते। हैदराबाद में हुए आयोजन में एक पदक पांच किमी रेसवॉक (पैदल चाल) और दूसरा पांच किलोमीटर दौड़ में है। अक्तूबर 2023 से अबतक वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में 17 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने जीत का श्रेय आईयूसीटीई के निदेशक प्रो़ प्रेम नारायण सिंह को दिया।