भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी की ओर से आयोजित चार दिवसीय 27वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी कुश्ती प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वोत्तम मुक्केबाज 34वीं वाहिनी के अनमोल सिंह चुने गए।
सर्वोत्तम कुश्ती खिलाड़ी 20वीं वाहिनी के अंगद यादव, सर्वोत्तम बाॅडी बिल्डर 34वीं वाहिनी के राहुल कुमार, सर्वोत्तम आर्म रेसलर 37वीं वाहिनी के राहुल राकेश चुने गए। बाॅडी बिल्डिंग में 34वीं वाहिनी 180 अंक के साथ प्रथम, आर्म रेसलिंग में 36वीं वाहिनी 21 अंक के साथ प्रथम स्थान, बाक्सिंग में 36वीं वाहिनी 46 अंक के साथ प्रथम, कुश्ती ग्रीको रोमन में 20वीं वाहिनी 235 अंक के साथ प्रथम, कुश्ती फ्री स्टाइल में 20वीं वाहिनी 145 अंक के साथ प्रथम स्थान रही। प्रतियोगिता में यूपी पीएसी पूर्वी जोन की विभिन्न 10 वाहिनियों के 215 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नरेश सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह, बृजेश राय, बदन यादव और मुन्नीलाल मौजूद रहे।