फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:बनारस की शूटिंग रेंज पर जल्द ही होगी उच्चस्तरीय प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल सके, इसके लिए कई अंतरराष्ट्रीय कोचों को नियुक्त किया गया है। अंशकालिक मानदेय कोचों से खिलाड़ियों को कोचिंग देने को कहा गया है। यह बातें उत्तर प्रदेश के निदेशक खेल डॉ. आरपी सिंह ने कही।
विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी पहुंचे डॉ. आरपी सिंह ने वाराणसी में बने राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग रेंज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां इस शूटिंग रेंज पर उच्च स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। डॉ. आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता भी हैं। पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम का चयन भी डॉ. आरपी सिंह ने किया है। उनका कहना है कि सभी खिलाड़ियों की फिटनेस लेबल अच्छा है। हम पदक जरूर जीतेंगे। बताया कि हॉकी को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी को एक अंशकालिक कोच मिलेगा। प्रादेशिक सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के अलावा पद्मश्री मोहम्मद शाहिद आल इंडिया प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित होगी। इसके अलावा लालपुर स्टेडियम में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ भी लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें