फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:अंतर जोनल पीएसी फुटबॉल टीम में वाराणसी के 9 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी की अंतर जोनल प्रतियोगिता के लिए पूर्वी जोन की फुटबॉल टीम घोषित कर दी गई है। 27 सदस्यीय टीम में वाराणसी से 9 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें पांच 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर जबकि चार खिलाड़ी 36वीं वाहिनी रामनगर के हैं।
विज्ञापन

34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी के सेनानायक पंकज पांडेय ने बताया है कि अंतर वाहिनी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयनित कर पूर्वी जोन की टीम बनाई गई है। इसमें 10 वाहिनियों के खिलाड़ी शामिल हैं। अंतर जोनल प्रतियोगिता अगस्त में 37वीं वाहिनी कानपुर में खली जाएगी। इसमें तीन जोन की टीमें खेलेंगी। प्रतियोगिता से पहले खेल शिविर लगाया जाएगा।
आठ अगस्त से खेली जाएगी अंतर वाहिनी तैराकी प्रतियोगिता
वाराणसी। अंतर वाहिनी पीएसी तैराकी प्रतियोगिता भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आठ अगस्त से खेली जाएगी। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की दस टीमें खेलेगी। इसमें पीएसी रामनगर, प्रयागराज आदि शामिल हैं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें