फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:299 पदक जीत सेंट जोसेफ कॉन्वेंट पहले स्थान पर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलडब्ल्यू स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में दो दिवसीय सीआईएससीई मंडलस्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हुई। एथलेटिक्स समेत सात वर्ग की प्रतियोगिताओं में 900 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान 299 पदक जीत सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शिवपुर की टीम पहले स्थान पर रही। खिलाड़ियों को क्षेत्र समन्वयक फादर सुसई राज ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान 100, 200, 400 और 800 सौ मीटर दौड़, रिले दौड़, जेवलिन और हैमर थ्रो की प्रतियोगिताएं खेली गई। बालक-बालिका वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में मैच खेले गए। सब जूनियर वर्ग में जौनपुर, सीनियर वर्ग में सेंट जॉन्स बीएलडब्लयू ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर सेंट जॉन्स स्कूल बरेका के प्रधानाचार्य संतराज, मुख्य रेफरी दिनेश जायसवाल, ज्योति गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें