हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के 2 छात्रों ने राजस्थान के झुंझुनू में हुई ऑल इंडिया क्वानकिडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें विधि पंचम सेमेस्टर के उमेश केशरी ने स्वर्ण और बीए प्रथम सेमेस्टर के अरविंद कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। विजेताओं को बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में कुलपति प्रो. एके त्यागी ने सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता 25 से 28 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर, खेल प्रभारी प्रो. संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।