ऐढ़े स्थित आशा बॉक्सिंग एकेडमी में रविवार को जिला स्तरीय आमंत्रण मुक्केबाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुक्केबाजी कोच दीपिका तिवारी ने प्रतियोगिता के तीन वर्ग में 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बताया कि सब जूनियर अंडर-14 में श्रेयांस बरनवाल, श्रीवत्स सिंह, आरोही जायवाल, मीटी स्वर्ण पदक हासिल की। जूनियर वर्ग के अंडर-17 में सत्यम सिंह, एंजल यादव, सुभय पॉल, युवा वर्ग के अंडर-18 में शाश्वत उपाध्याय, पुनीत पांडेय, अनमोल शाही स्वर्ण पदक हासिल किए। इस मौके पर गोपाल शाही, शशि प्रकाश सिंह, शिवम सिंह, जेपी यादव मौजूद रहे।