फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी पर सपा ने बाबा रामदेव का फूंका पुतला, खूब हुई नारेबाजी

Sun, 27 Nov 2022 04:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रामदेव के बयान की निंदा की गई। सपा नेता ने कहा कि बाबा रामदेव ने भरी सभा में मंच से कहा कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। महिलाओं पर रामदेव ने अमर्यादित टिप्पणी की।
विज्ञापन
Varanasi: महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी पर सपा ने रामदेव का फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर बाबा रामदेव का पुतला फूंका। सीर गोवर्धनपुर के संत रविदास मंदिर के पास रामदेव का पुतला दहन कर पतंजलि के सभी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया।  सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रामदेव के बयान की निंदा की गई।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि बाबा रामदेव ने भरी सभा में मंच से कहा कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। महिलाओं पर रामदेव ने अमर्यादित टिप्पणी की। जिस देश में महिलाओं को मां सीता के रूप में पूजा जाता है । उस देश में हिंदुत्व के सरकार में बाबा रामदेव ने अशोभनीय टिप्पणी करके देश के अंदर नफरत पैदा करने का कार्य किया है। पुतला दहन में अनिल यादव, विनोद कुमार, आशीष यादव ,नितिन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें