Varanasi: गंगा में डूबने से दक्षिण भारतीय पर्यटक की मौत, अवाक रह गए परिजन, मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान श्रीनिवास (35 ) गहरे पानी में जाकर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
श्रीनिवास कर्नाटक के बंगलुरु के निवासी थे। स्थानीय गोतोखोर सनी साहनी, राकेश साहनी और अजय साहनी ने अथक प्रयास कर डूबे श्रीनिवास को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर है।