फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 135 अंक लेकर कुश्ती में वाराणसी को तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग और यूपी कुश्ती संघ के समन्वय प्रादेशिक सीनियर महिला कुश्ती 13 से 15 नवंबर तक मथुरा में खेली गई। इसमें वाराणसी मंडल की महिला पहलवानों ने तीन रजत और पांच कांस्य समेत कुल आठ पदक जीतकर 135 अंकों के साथ तीसरे स्थान पाया। कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि 50 किलो भारवर्ग में नेहा पाल ने रजत, 53 किलो में करिश्मा त्रिपाठी ने कांस्य, 55 किलो में रेशमा यादव ने कांस्य, 57 किलो में वंदना चौहान ने रजत, 59 किलो में खुशबू कुमारी ने कांस्य, 68 किलो में रोली यादव ने कांस्य, 72 किलो में कौशकी पाल ने कांस्य और 76 किलो में लक्ष्मी ने रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष वाराणसी कुश्ती संघ राजीव सिंह रानू, बलराम मिश्र ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें