फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लखनऊ को 16-14 और सोनभद्र को 18-9 से हराकर वाराणसी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
वाराणसी की महिला हैंडबॉल टीम। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को वाराणसी ने लखनऊ और सोनभद्र को हरा दिया। लखनऊ को 16-14 और सोनभद्र को 18-9 स्कोर से हराकर वाराणसी सेमीफाइनल में पहुंचा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से बलरामपुर में चल रही इस प्रतियोगिता में काशी की राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने शुरू से लखनऊ के खिलाफ तेज आक्रमण किया। दूसरे हाफ में लखनऊ की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वाराणसी की डिफेंस लाइन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने की सीटी बजी उस समय वाराणसी की टीम 16-14 गोल से आगे थी। शाम के सत्र में भी टीम ने खेल शुरू किया। राष्ट्रीय खिलाड़ियों से भरी वाराणसी की टीम ने सोनभद्र की टीम को हर क्षेत्र में पीछे छोड़ा। वाराणसी की ओर से काजल पटेल, मानसी यादव, स्नेहा चौहान, अनीशा सिंह, प्रीति यादव, आकांक्षा पाल, सुरम्या पाठक, प्रीति पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें