वाराणसी के पुलिस विभाग में नवरात्र से पहले मंगलवार की देर रात बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने 11 थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, वेद प्रकाश राय प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर अब प्रभारी निरीक्षक चौक, राहुल शुक्ला प्रभारी निरीक्षक चौक से प्रभारी सीसीआर, प्रवीण कुमार प्रभारी निरीक्षक लक्सा से प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर, प्रवीण कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक सारनाथ से प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद, दिनेश कुमार पांडेय प्रभारी मॉनीटरिंग सेल से प्रभारी निरीक्षक सारनाथ, श्रीप्रकाश गुप्ता प्रभारी निरीक्षक रोहनिया से प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, परशुराम त्रिपाठी पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक रोहनियां, विश्वनाथ प्रताप सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली से थानाध्यक्ष चौबेपुर, सुदेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक फूलपुर से प्रभारी वीवीआईपी सेल, श्याम बाबू प्रभारी वीवीआईपी सेल से प्रभारी निरीक्षक फूलपुर, ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष चौबेपुर से एसएसआई थाना सिगरा हो गए।