वाराणसी पुलिस कमिश्नर सतीश ए गणेश हर दिन पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था जायजा लेने सुबह-सबुह शहर में घूमते हैं। बुधवार की सुबह भी वह अपने हमराहियों के साथ निकल पड़े। लेकिन आज उस समय चर्चा उनकी चर्चा होने लगी जब वह एक इडली बनाने वाली महिला के पास जा पहुंचे।
गोदौलिया क्षेत्र के जंगमबाड़ी स्थित इडली डोसा का वेंडर चलाने वाली महिला से उन्होंने उनसे इडली के दाम के बारे में पूछा। पुलिस कमिश्नर ने उनसे पूछा कि आपके यहां हर दिन कितने लोग आ जाते हैं। आपका व्यवसाय कैसा चल रहा है।
तमिलनाडु की रहने वाली ईश्वरी देवी पिछले 40 साल से बनारस में रही हैं। वह तभी से इडली और डोसा का वेंडर लगा रही हैं।