फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में चार टप्पेबाज धरे गए: पुलिसकर्मी बन सराफा कारोबारी से आभूषण भरा बैग ले भागे थे, चोरी के 87 हजार रुपये और जेवर बरामद

Wed, 29 Sep 2021 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को टप्पेबाजी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ढाई माह पूर्व 16 जुलाई को मच्छोदरी इलाके में पुलिसकर्मी बनकर टप्पेबाजों ने बिहार निवासी सराफा कारोबारी राजेंद्र कुमार वर्मा से पांच लाख दस हजार रुपये से भरा बैग ले भागे थे। सीसीटीवी फुटेज और इंडिगो कार के जरिए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से 87 हजार रुपये और चोरी के आभूषण, कार आदि बरामद हुआ।

विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार 18 जुलाई को दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। दर्जनों को फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान सामने आई।

गिरफ्तार लखनऊ स्थित ठाकुरगंज अंतर्गत चौक पीर गुफारा निवासी फतेह अली, ठाकुरगंज के शीश महल हुसैनाबाद निवासी आबिद अली जाफरी व शहबाज अली और मध्य प्रदेश के होशंगाबाद पिपरिया निवासी मजुलूम हुसैन जाफरी ने पूछताछ में बताया कि भीड़ भाड़ वाले इलाके की पहले रेकी करते थे और अपने पास रखे नकली जेवर को चकमा देकर बदल देते थे। कुछ लोगों को फर्जी दरोगा बनकर डराते थे और चेकिंग के बहाने सामान लेकर भाग जाते थे। सराफा कारोबारी के पांच लाख रुपये सभी ने आपस में बांट लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें