दूसरे जीसीएस इंटरनेशनल पुमसे (ताइक्वांडो) चैंपियनशिप (जी-1 वर्ल्ड रैंकिंग) में वाराणसी की बेटियों ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता नेपाल की राजधानी काठमांडू के दशरथ रंगशाला में खेली गई। जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी की महिला अंडर-30 टीम ने पूमसे वर्ग में हिस्सा लिया। कोच चंद्रभान पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में दीक्षा पटेल, साधना देवी और अंकिता वर्मा ने उत्कृष्ट तालमेल का परिचय दिखाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मनीष सिंह, अमित जायसवाल ने बधाई दी।