वाराणसी। लोहता रेलवे स्टेशन के पास पिकअप के टक्कर से साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार को मामूली चोटें आई थी। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार तिवारी (50) जौनपुर के सिकरारा ब्लॉक के रूप में हुई है। मड़ौली चौकी इंचार्ज ने उन्हें अचेतावस्था में शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सायकिल सवार घायल को मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो