सेवा कर दिल जीतना ही लायंस क्लब का मूल सिद्धांत है। अपने से कम भाग्यशाली की मदद कर जो संतोष मिलता है वह वाहेगुरु से मिलने का मार्ग बनाता है। ये बातें लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलबीर सिंह बग्गा ने गुरुबाग गुरुद्वारा में डॉक्टर्स डे और सीए डे पर आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं। लायंस क्लब का नया सत्र सोमवार से शुरू हुआ। इसके साथ 23 लायंस इकाइयों की ओर से 30 डॉक्टर्स और 21 सीए को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुधीर भल्ला, ऋषी जायसवाल, मकुंद लाल टंडन, दीपक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।