देश के कल्याण की कामना से तुलसी घाट पर पूरे श्रावण मास चलने वाले पार्थिव शिवलिंग पूजन की शुरुआत सोमवार को हुई। जागृति फाउंडेशन की ओर से आयोजित पार्थिव शिवलिंग पूजन का शुभारंभ आचार्य अमृतलाल शुक्ला उर्फ गर्ग महाराज ने कराया। उन्होंने वेद मंत्रों के बीच विधि विधान से पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया।
जजमान रामयश मिश्र ने गंगा जी की मिट्टी से शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर रामयश मिश्र ने बताया कि पिछले 10 वर्ष से वह श्रावण महीने में पार्थिव शिवलिंग बनाकर विभिन्न संकल्पों के साथ काशी विश्वनाथ की आराधना कर रहे हैं। पिछले वर्ष ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया था, इसके पहले कोरोना से मुक्ति के लिए और इस बार सर्व मंगल की कामना से वह पूजन कर रहे हैं। इस अवसर मानस मर्मज्ञ राघवेंद्र पांडेय, मदन गोपाल पांडेय, यीशु शुक्ला मौजूद रहे।