फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों को बदलने के लिए नगर पंचायत के लोगों ने किया विद्युत उपकेंद्र का घेराव

विज्ञापन
जर्जर विद्युत तार बदलने की मांग को लेकर चितबड़ागांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित धरने को सं? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत चितबड़ागांव के मुख्य बाजार, गुदरी बाजार पोस्ट ऑफिस एवं विभिन्न वार्डों में लगे विद्युत तार अत्यंत जर्जर हो गए हैं। आए दिन कहीं न कहीं तार टूट कर गिर जाते हैं। इतना ही नहीं, घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे आक्रोशित नगरवासियों ने विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव का घेराव किया। अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर कुछ ही देर में घेराव समाप्त हो गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत में जर्जर तारों को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो सप्ताह पहले भी राजू सिंह डब्बू ने लिखित शिकायत विद्युत कार्यालय को सौंपी थी। इसमें जर्जर तारों को 17 अक्तूबर तक नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। विद्युत विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई न होते देख नगरवासियों ने जुलूस निकाला और विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव का घेराव किया।
उपकेंद्र पर तैनात जेई विपिन कुमार सिंह ने अधीक्षण अभियंता आरके जैन से वार्ता करके जर्जर तारों को बदलने के लिए 15 दिन का समय लेकर धरने को समाप्त करा दिया। हालांकि जिले में धारा 144 लागू होने के बीच जुलूस निकलते देख पुलिस प्रशासन भी पीसीओ तिराहे से पावर हाउस तक पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पूर्व सभासद मन्नू राईन, राहुल मद्धेशिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, असगर पहलवान, जितेंद्र तिवारी, अजारी मियां, पंकज सिंह, मिथिलेश सिंह गोलू, कुमार दीपक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें